Maiya Samman Yojana 15th Installment Out: झारखंड सरकार ने दिवाली के खास मौके पर महिलाओं के लिए खुशखबरी की घोषणा की है। मईया सम्मान योजना की 15वीं किस्त के तहत अब 12 जिलों की महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। सरकार ने पहले ही 14वीं किस्त दुर्गा पूजा से पहले जारी की थी और अब महिलाओं को दिवाली का तोहफा देने के लिए 15वीं किस्त जारी की जा रही है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग देने का अवसर प्रदान करना है। मईया सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि दी जाती है, जो उनके बैंक खातों में डायरेक्ट DBT के माध्यम से भेजी जाती है। अब जानिए किन जिलों की महिलाओं को यह किस्त सबसे पहले मिली है और बाकी जिलों में भुगतान कब होगा।
12 जिलों की महिलाओं के खाते में ₹2500 जमा
मिली जानकारी के अनुसार Maiya Samman Yojana 15th Installment की राशि सबसे पहले झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं को भेजी जा रही है। इनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा जिले शामिल हैं। इन जिलों की महिलाओं के आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन पहले ही पूरा कर लिया गया था, इसलिए उनके खातों में राशि पहले भेजी जा रही है।
बाकी जिलों की महिलाओं के खातों में 20 से 25 अक्टूबर तक राशि ट्रांसफर की जाएगी। सरकार चाहती है कि दिवाली से पहले सभी महिलाओं को उनका हक मिल जाए ताकि वे इस पर्व को खुशी के साथ मना सकें और अपने घरेलू खर्चों को आसानी से पूरा कर सकें।
15वीं किस्त में इनको ₹5000 मिलेंगे
सरकार की ओर से एक और बड़ी राहत की खबर आई है। Maiya Samman Yojana 15th Installment में उन महिलाओं को ₹5000 की राशि दी जाएगी जिन्हें पिछली यानी 14वीं किस्त का भुगतान नहीं मिल पाया था। इस बार सरकार ने तय किया है कि पिछली किस्त से वंचित सभी महिलाओं को दोनों किस्तों का पैसा एक साथ दिया जाएगा। इससे न केवल महिलाएं योजना के लाभ से जुड़ेंगी बल्कि उन्हें समय पर दोहरी राहत भी मिलेगी। बाकी महिलाओं को नियमित रूप से ₹2500 की राशि दी जा रही है।
Maiya Samman Yojana 15th Installment के लिए पात्रता
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम मईया योजना की पात्रता सूची में होना चाहिए।
- महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी लाभ मिलेगा।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही वह इनकम टैक्स दाता होना चाहिए।
- महिला या उसके परिवार के नाम पर 4 पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
- महिला के नाम पर बैंक खाता होना जरूरी है, जिसमें DBT Active होनी चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए ताकि राशि सीधे खाते में पहुंच सके।
Maiya Samman Yojana 15th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले महिला को मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होमपेज पर आपको “Login” विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और Login करना है।
- लॉगिन के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको मोबाइल नंबर दर्ज कर “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करना होगा।
- अब मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपकी आवेदन स्थिति और पेमेंट डिटेल्स दिखाई देंगी।
अगर आपका नाम या भुगतान स्थिति नहीं दिख रही है, तो अपनी बैंक पासबुक अपडेट करवाएं या ग्राम पंचायत/आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क करें। इसके अलावा जैसे ही किस्त की राशि खाते में आएगी आपके बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा।