PM Kisan Yojana Beneficiary List: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 3 समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।
अब सरकार ने 21वीं किस्त की तैयारी पूरी कर ली है और इसका लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका नाम नई लाभार्थी सूची में शामिल है। पीएम किसान योजना से किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने में बड़ी मदद मिलती है, जिससे खेती की उत्पादकता भी बढ़ती है। अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं तो नई सूची में अपना नाम जरुर चेक करें।
इस दिन किसानों के खातों में आएगी 21वीं किस्त की राशि
केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जल्द ही किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसानों का यह किस्त अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या नवंबर की शुरुआती सप्ताह तक मिल जाएगी। जिन किसानों का नाम सरकार द्वारा जारी की गई नई सूची में दर्ज है, उन्हें ₹2000 की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से मिलेगी।
किसानों के लिए यह किस्त काफी उपयोगी साबित होगी क्योंकि इस समय खेती-बाड़ी के लिए जरूरी खर्चे बढ़ जाते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र किसान को समय पर यह राशि मिले, ताकि वे खेती के साधनों की खरीद और अन्य कृषि गतिविधियों को बिना किसी आर्थिक परेशानी के जारी रख सकें।
PM Kisan Yojana Beneficiary List
पीएम किसान योजना की नई लाभार्थी सूची अब जारी कर दी गई है। इस सूची में उन्हीं किसानों के नाम शामिल किए गए हैं जिन्होंने योजना से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, जैसे ई-केवाईसी, बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन और भूमि दस्तावेज का सत्यापन। यदि किसी किसान का नाम इस सूची में शामिल नहीं है, तो इसका अर्थ है कि उनका रिकॉर्ड अधूरा है या उनका सत्यापन बाकी है।
जिन किसानों का नाम सूची में दर्ज है, उन्हें जल्द ही ₹2000 की 21वीं किस्त की राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त होगी। इसलिए सभी किसानों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर जाकर अपनी स्थिति जांच लें। साथ ही पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची को जरूर से जरूर चेक करें जिससे आपको पता चलेगा कि आपको राशि मिलेगी या नहीं।
PM Kisan Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो छोटे और सीमांत श्रेणी में आते हैं और जिनके पास खेती योग्य भूमि है।
- आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और वह भारत का नागरिक होना चाहिए।
- किसान और उसके परिवार की सालाना आय निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए, तभी उनका नाम सूची में जोड़ा जाएगा।
- यदि किसान परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है, आयकर देता है या किसी अन्य सरकारी योजना से समान लाभ प्राप्त कर चुका है, तो वह पात्र नहीं होगा।
- किसान के नाम पर भूमि का दस्तावेज होना अनिवार्य है और वही जमीन उसके नाम पर रजिस्टर्ड होनी चाहिए।
- ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होना आवश्यक है, अन्यथा किस्त की राशि बैंक खाते में नहीं आएगी।
Also Read :- 21वीं किस्त की तिथि जारी, इस दिन सभी किसानों के खाते में आएंगे 2000 रूपये
PM Kisan Yojana Beneficiary List Check कैसे करें?
- लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होमपेज पर आपको “Farmers Corner” का सेक्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
- अब यहां आपको “Beneficiary List” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना राज्य, जिला, तहसील और ग्राम पंचायत का नाम चयन करना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको “Get Report” पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आपकी पंचायत या गांव के किसानों की पूरी लिस्ट खुल जाएगी।
- यहां आप आसानी से देख सकते हैं कि आपका नाम इस लिस्ट में है या नहीं।
- अगर आपका नाम शामिल है, तो समझिए कि आपकी ₹2000 की किस्त जल्द ही आपके बैंक खाते में जमा हो जाएगी।